
Mumbai , 2 जुलाई . पिछले 24 घंटों से Mumbai में तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश हो रही है. इससे पूरे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने की 99 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं. इसके अलावा, शॉर्टसर्किट के करीब 13 मामले और दीवार गिरने व जलभराव की छह घटनाएं भी सामने आई हैं.
India मौसम विज्ञान विभाग ने Mumbai , ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि Mumbai शहर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी और रात तथा सुबह-सुबह बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
Thursday को Mumbai और आसपास के जिलो में मॉनसून की भारी बारिश जारी रही, जिसके चलते पालघर जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी. आईएमडी के अपग्रेडेड रेड अलर्ट के बाद Mumbai मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के अधिकारी हाईअलर्ट पर हैं.
लगातार हो रही बारिश के कारण इस इलाके में मौसम से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं.
खारघर में एक 17 साल का लड़का तालाब में डूब गया. भिवंडी में बिजली का झटका लगने से एक 26 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि Mumbai के वालकेश्वर इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने से 51 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई.
एक अन्य घटना में नवी Mumbai के कामोठे इलाके में एक इमारत की छत गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.
इस बीच, नवी Mumbai के नेरुल में पानी से भरे इलाके में बिजली के संपर्क में आने से दो लड़कियां घायल हो गईं. यह घटना भारी बारिश के दौरान बाढ़ और खुले बिजली के इन्फ्रास्ट्रक्चर से होने वाले खतरों को उजागर करती है.
Mumbai में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. पूर्वी उपनगरों में सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर जल-जमाव और कामकाज में रुकावटें आई हैं.
बीएमसी के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8:00 बजे से Thursday सुबह 6:00 बजे के बीच Mumbai शहर में 134 एमएम, पूर्वी उपनगरों में 164 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
पूर्वी उपनगर सबसे अधिक प्रभावित रहे. यहां मुलुंड के मीठा म्युनिसिपल स्कूल में सबसे ज़्यादा 218.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद एस वार्ड कार्यालय में 212 मिमी और पवई के पासपोली म्युनिसिपल स्कूल में 208.4 मिमी बारिश हुई. वहीं, गवनपाडा फायर स्टेशन और मानखुर्द फायर स्टेशन में क्रमशः 205.8 मिमी और 200 मिमी बारिश दर्ज की गई.
पश्चिमी उपनगरों में भी भारी बारिश दर्ज की गई. यहां एसडब्ल्यूएम सांताक्रूज़ वर्कशॉप में सबसे ज़्यादा 216 मिमी बारिश हुई. इसके बाद सांताक्रूज़ के नारियलवाड़ी स्कूल में 214.4 मिमी और अंधेरी फायर स्टेशन में 204 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, कूपर अस्पताल में 193.2 मिमी और के-वेस्ट वार्ड कार्यालय में 192.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
Mumbai शहर में सबसे ज़्यादा 187.8 मिमी बारिश जी-साउथ वार्ड कार्यालय में दर्ज की गई. इसके बाद एफ-साउथ वार्ड कार्यालय में 179 मिमी और एफ-नॉर्थ वार्ड कार्यालय में 175 मिमी बारिश हुई. वहीं, वडाला के बी-नाडकर्णी पार्क म्युनिसिपल स्कूल में 173.6 मिमी और वर्ली के आदर्श नगर स्कूल में 172.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content