
Bhopal , 22 जुलाई Madhya Pradesh में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और व्यापक वर्षा से मौसम का मिजाज बदला है, राज्य के बड़े हिस्से में मानसूनी बारिश हो रही है . Madhya Pradesh में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर मजबूती से वापसी की है. पूरा प्रदेश एक सक्रिय मानसूनी प्रणाली के प्रभाव में है. वातावरण में अत्यधिक नमी, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का सतत प्रवाह, कम वायुदाब तथा व्यापक बादल छाए रहने से अधिकांश जिलों में वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले 24–48 घंटों के दौरान Madhya Pradesh के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पूर्वी Madhya Pradesh में लगातार बादल और वर्षा के कारण रात्रि का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा, जबकि पश्चिमी Madhya Pradesh में भी तापमान सामान्य सीमा में बना रहा. इससे सुबह का मौसम अपेक्षाकृत ठंडा, सुहावना और आरामदायक रहा.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में हवाएँ दक्षिण-पश्चिम तथा पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलीं. इनकी सामान्य गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों के साथ गति 30–40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँचने की संभावना है. यही हवाएँ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर Madhya Pradesh तक पहुंचा रही हैं और मानसून की सक्रियता बनी हुई हैं.
बीते 12 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई. Bhopal , नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बैतूल तथा आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहीं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24–48 घंटों में पश्चिम एवं पूर्वी Madhya Pradesh के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content