पश्चिम बंगाल में मानसून मेहरबान, रविवार से उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता, 25 जुलाई . पश्चिम बंगाल में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Saturday को कहा कि दक्षिण बंगाल में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि Sunday से उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

कोलकाता स्थित अलीपुर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक हबीबुर रहमान बिस्वास ने बताया कि मानसून की ट्रफ रेखा Rajasthan के बीकानेर से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक मिदनापुर के ऊपर से गुजर रही है. इसके साथ ही समुद्र तल के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसके कारण राज्य में बारिश का सिलसिला बना रहेगा.

उन्होंने कहा कि Saturday को दक्षिण बंगाल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. Monday से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन Wednesday को तटीय और आसपास के जिलों में एक बार फिर भारी बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, Saturday को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मिदनापुर और पश्चिम मिदनापुर में अगले कुछ दिनों तक भी भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.

उत्तर बंगाल की बात करें तो दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और कालिम्पोंग जिलों में Sunday से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इन पांचों जिलों में Wednesday तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

राजधानी कोलकाता में Saturday को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है, लेकिन अधिक नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि Sunday को बारिश कम रहेगी, जबकि Tuesday और Wednesday को फिर से बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.

Friday को कोलकाता का अधिकतम तापमान 29.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.04 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम दर्ज किया गया. इस दौरान शहर में सापेक्षिक आर्द्रता (रिलेटिव ह्यूमिडिटी) 90 से 98 प्रतिशत के बीच रही.

डीएससी