गरीब परिवार से निकलकर लोकतंत्र को गौरवान्वित किया, पीएम मोदी पर बोले मोहन यादव

दिल्ली, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने और 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर भाजपा नेताओं ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है. Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पीएम मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उनके लंबे और सफल Political सफर को देश के लिए गर्व का विषय बताया.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने सुशासन के लिए सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है, जिससे वैश्विक मंच पर India के लोकतंत्र का मान बढ़ा है. एक तरफ वह 81 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए मुफ्त राशन वितरण जैसी कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं. साथ ही गरीबों के कल्याण के साथ उन्हें स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना भी सिखा रहे हैं.

दुनिया के सामने India का आदर्श रूप उभरकर आ रहा है. एक गरीब परिवार से निकलकर लोकतंत्र को गौरवान्वित करने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी के नाम है. Madhya Pradesh के सीएम ने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, इच्छाशक्ति के बल पर सभी कार्य किए जा सकते हैं. भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि वर्ष 2029 में वह फिर से Prime Minister बनें और दक्षिण के राज्यों में भी विजय हासिल करें.

एनडीए की बैठक पर उन्होंने कहा कि हम सभी पीएम मोदी के साथ इस बैठक में शामिल होने वाले हैं. जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार-विमर्श करेंगे.

वहीं, Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर Chief Minister ने कहा कि कांग्रेस के विधायक नाटक कर रहे थे. राज्यसभा सीट के लिए वे आपस में ही लड़ रहे थे. इसका खामियाजा मीनाक्षी नटराजन को भुगतना पड़ रहा है.

Chief Minister ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड को छिपाकर Madhya Pradesh की जनता का अपमान किया है. कांग्रेस को उनसे जवाब मांगना चाहिए.

वहीं, Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल को लेकर उत्तर प्रदेश Government में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पीएम मोदी ने 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 12 वर्षों में Prime Minister मोदी ने ऐसे असाधारण कार्य किए हैं, जो पहले असंभव लगते थे, लेकिन उन्होंने उन्हें संभव बनाया. इनमें अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना, वन नेशन, वन टैक्स लागू करना, राम मंदिर का निर्माण और ऐसे कई अन्य कार्य शामिल हैं, जो 1952 से ही हो जाने चाहिए थे, लेकिन उनके सत्ता में आने के बाद पूरे हुए.

उन्होंने कहा कि देश के नागरिक इस बात पर गर्व करते हैं कि हमारे देश के Prime Minister मोदी जैसे हैं. वे पूरे देशवासियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं. इसी उद्देश्य से उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र दिया, उसी के अनुसार काम किया और इसी कारण आज वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं.

एएमटी/