मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब बना कैब महिला क्लब लीग वन-डे मीट का चैंपियन, मोहन बागान ए.सी. को 52 रन से हराया

कोलकाता, 19 मई . मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने Tuesday को 22 यार्ड्स स्पोर्ट्स स्कूल ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले को जीतकर कैब महिला क्लब क्रिकेट लीग वन-डे टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने मोहन बागान ए.सी. को 52 रन से हराया.

मैच पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने 43.2 ओवर में 153 रन बनाए. पूरी टीम इस स्कोर पर सिमट गई. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से प्रीति मंडल श्रेष्ठ स्कोरर रहीं. प्रीति ने 45 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली. इसके अलावा मीता पॉल दूसरी श्रेष्ठ स्कोरर रहीं. मीता ने 42 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली.

मोहन बागान की तरफ से साइका इशाक और रूपल तिवारी ने घातक गेंदबाजी की थी. साइका ने 8 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए. रूपल तिवारी ने 9 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए.

154 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मोहन बागान ए.सी. की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. मोहन बागान 31 ओवर में 101 रन पर सिमट गई और 52 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई. गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाली साइका इशाक और रूपल तिवारी ने बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन इन दोनों का प्रयास टीम के काम नहीं आ सका. दोनों टीम की बड़ी हार को नहीं टाल सकीं.

साइका ने 30 गेंदों पर 33 रन बनाए, जबकि रूपल तिवारी ने 38 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सकीं.

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से गेंदबाजी में रेमोंडिना खातून, पापप्रिया दास, और मीता पॉल ने करिश्माई प्रदर्शन किया. रेमोंडिना ने 8 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए. पापप्रिया दास ने 5 ओवर में 16 रन देकर 3, और मीता पॉल ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.

मोहम्मडन स्पोर्टिंग को चैंपियन बनाने में मीत पॉल की भूमिका अहम रही. इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी के बाद दमदार गेंदबाजी कर मैच टीम के पक्ष में मोड़ दिया.

पीएके