
गोरखपुर, 4 जून . केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष केवल वंशवाद की राजनीति कर रहा है.
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government 12 वर्ष पूरा कर रही है और जल्द ही पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी पीछे छोड़कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Prime Minister बन जाएंगे.
मीडिया से बातचीत में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा Government सेवा और तपस्या की भावना से काम कर रही है. Government ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है.
उन्होंने बताया कि केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद शामिल होंगे.
मंत्री ने बताया कि 5 जून को Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है. इस अवसर पर पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर Government की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस अब वैचारिक Political दल नहीं रह गए हैं. इन दलों की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है और ये केवल तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं.
उन्होंने कहा कि देश में वंशवाद आधारित राजनीति कमजोर हो रही है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का विश्वास जीत रही है.
मंत्री ने यह भी बताया कि 11 जून से 14 जून तक पार्टी की ओर से मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में केंद्र Government के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश Government के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा.
स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि भाजपा Government की योजनाओं और नीतियों का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है, यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. यह बैठक और मंत्री के आक्रामक बयान ऐसे समय में आए हैं जब भाजपा केंद्र और राज्य Government की उपलब्धियों को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.
–
डीकेपी
Skip to content