मालदीव के 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर, भारत के सहयोग से ल‍िए मंत्र‍ियों ने जताया आभार

माले, 19 जुलाई . मालदीव के विदेश मंत्री इरुथिशाम आदम और युवा सशक्तीकरण, खेल एवं फिटनेस मंत्री अब्दुल्ला रफीउ ने India Government के उदार सहयोग के लिए आभार जताया. India और मालदीव के बीच मालदीव के समुदायों के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों मंत्रियों ने कहा कि India की इस मदद से मालदीव के लोगों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा.

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बताया, “मालदीव Government (जीओएम) और India Government (जीओआई) ने India की अनुदान सहायता योजना ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (एचआईसीडीपी)’ के तहत 42 द्वीपों में फिटनेस और मनोरंजन केंद्रों के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह हस्ताक्षर समारोह विदेश मंत्रालय में आयोजित हुआ, जो दोनों देशों के लगातार मजबूत होते रिश्तों में एक और अहम कदम है.”

इस समझौते पर मालदीव Government की ओर से विदेश मंत्री इरुथिशम ने हस्ताक्षर किए. India की ओर से मालदीव में India के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने हस्ताक्षर किए, जबकि इस परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी की ओर से मंत्री अब्दुल्ला राफिउ ने दस्तखत किए.

समारोह के दौरान विदेश मंत्री इरुथिशम एडम ने कहा कि 42 द्वीपों में फिटनेस और मनोरंजन केंद्रों के लिए उपकरण उपलब्ध कराना वहां के लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है.

उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही महिलाओं और लड़कियों को अच्छी फिटनेस सुविधाएं अधिक आसानी से मिल सकेंगी. इससे महिलाओं का सशक्तीकरण, समानता और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ेगी.

समारोह में बोलते हुए मंत्री अब्दुल्ला रफीउ ने कहा कि ये फिटनेस और मनोरंजन केंद्र ऐसे सामुदायिक स्थान बनेंगे, जहां लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और पूरे समुदाय का विकास होगा.

उन्होंने कहा कि इस पहल से हर उम्र के लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं को खेल और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने के ज्यादा अवसर मिलेंगे. इससे द्वीपों के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनके समुदाय लंबे समय तक मजबूत और सक्षम बनेंगे.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने India Government की इस उदार मदद के लिए आभार जताया और कहा कि इससे मालदीव के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.

विदेश मंत्री इरुथिशम ने India Government और India की जनता का विशेष धन्यवाद किया. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की भी सराहना की और कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता अहम रही है.

उन्होंने India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने भारत-मालदीव संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है. साथ ही उन्होंने India के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम और उनकी टीम की भी सराहना की, जिन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है.

एवाई/