
नोएडा, 5 जून . नोएडा के फेस-1 थाने की Police ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को Police हिरासत में लिया गया है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 67 मोबाइल फोन, छह मोबाइल फोन के फोल्डर, एक एचपी लैपटॉप, मोबाइल अनलॉक करने वाले उपकरण तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है. Police के अनुसार, फेस-1 थाने की Police टीम ने Friday को सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी से पवन और गोलू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी नया बांस गांव, थाना फेस-1 क्षेत्र के निवासी हैं. इनके साथ एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे Police ने अभिरक्षा में लिया है.
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. यह गिरोह दिल्ली, नोएडा, एनसीआर और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय था. वारदात को अंजाम देने के लिए किशोर चलती गाड़ी के सामने अचानक आकर चोट लगने का नाटक करता था और जोर-जोर से चिल्लाने लगता था. जब वाहन चालक गाड़ी से उतरकर स्थिति देखने जाता था, तभी दूसरा आरोपी गाड़ी की दूसरी तरफ से खिड़की खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाता था.
Police जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहगीरों के मोबाइल फोन छीनने, जेब काटने तथा पीजी और बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते थे. चोरी किए गए मोबाइल फोन को आरोपी अपनी मजबूरी बताकर राह चलते लोगों को कम कीमत में बेच देते थे. जो मोबाइल नहीं बिक पाते थे, उन्हें आरोपी पवन लैपटॉप और विशेष उपकरणों की मदद से अनलॉक कर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देता था.
बरामद मोबाइल फोन में 11 सैमसंग, 10 रेडमी, 10 वीवो, 9 आईफोन सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 67 मोबाइल शामिल हैं. इसके अलावा, मोबाइल रिपेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, वायर कटर, पेचकस, मिनी ग्राइंडर, प्लास और अन्य सामान भी बरामद किया गया है.
Police ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. Police का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क के बारे में और खुलासे होने की संभावना है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content