जम्मू-कश्मीर: कटरा में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 22 डिवाइस बरामद

रियासी, 23 जुलाई जम्मू-कश्मीर की रियासी Police ने संपत्ति से जुड़े अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटरा में सक्रिय मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने इस मामले में चोरी किए गए 22 मोबाइल और करीब 6 लाख रुपए कीमत का एक मंगलसूत्र बरामद किया है. Police के अनुसार, यह गिरोह श्री माता वैष्णो देवी मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चोरी करता था.

Police के मुताबिक, 13 जुलाई को कटरा Police स्टेशन में पंजाब के लुधियाना स्थित भगवान नगर की रहने वाली सपना रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि कटरा के दर्शनी गेट के पास उनका आईफोन 17 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी ए23 मोबाइल फोन चोरी हो गया था. शिकायत के आधार पर Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत First Information Report दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान Police ने कई संदिग्धों से पूछताछ की. 19 जुलाई को Police ने केवल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसने बताया कि वह अपने साथियों क्रमात अली और अजय सिंह निवासी कटरा के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था.

Police जांच में सामने आया कि आरोपी के दोनों साथी पहले से ही मोबाइल चोरी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार हैं और रियासी की सब जेल में बंद हैं.

पूछताछ के दौरान केवल कुमार ने Police को बताया कि वह चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचकर नशीले पदार्थ खरीदता था. उसने करीब 25 मोबाइल फोन चोरी करने की बात स्वीकार की, जिनमें से पांच मोबाइल फोन उसने विनय कुमार निवासी कटरा को बेचे थे. आरोपी की निशानदेही पर Police ने उसके घर से 17 चोरी किए गए मोबाइल फोन और एक टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद किया.

इसके बाद Police ने 22 जुलाई को विनय कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके घर से पांच और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए. इस तरह Police ने कुल 22 मोबाइल फोन और एक टूटा हुआ मंगलसूत्र बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है.

Police ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. बरामद मोबाइल फोन और मंगलसूत्र के असली मालिकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. Police ने कहा कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है.

रियासी Police ने उन तीर्थयात्रियों और आम लोगों से अपील की है, जिनके मोबाइल फोन या अन्य कीमती सामान कटरा यात्रा के दौरान चोरी हुए हैं. वे कटरा Police स्टेशन पहुंचकर अपने सामान की पहचान करें और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज दिखाकर उसे वापस प्राप्त करें.

एसएचके/