
New Delhi, 7 जुलाई . ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दिल्ली Police की ओर से 1 अप्रैल से 30 जून की अवधि में 1,790 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस वर्ष के छह महीनों में कुल 2,400 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत ₹2.5 करोड़ से अधिक है.
दिल्ली Police की ओर से खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें नागरिकों को लौटाने के लिए तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, फील्ड वेरिफिकेशन और समन्वित जांच के माध्यम से प्रयास किए गए. इसके लिए Police की ओर से एक विशेष रिकवरी अभियान चलाया गया.
दक्षिण-पश्चिम जिला Police ने अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान 1,790 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए, और पूरे जिले में Police स्टेशन-स्तर पर मोबाइल फोन सौंपे गए. बरामद किए गए 1,900 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए.
बता दें कि कुल 2,400 मोबाइल फोन बरामद किए गए. एंटी-स्नैचिंग सेल की ओर से 1,236 मोबाइल बरामद किए गए. Police स्टेशन की टीमों की ओर से 1,164 मोबाइल बरामद हुए. इन सभी मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रुपए से अधिक है.
वहीं, नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली Police को 5 जुलाई को बड़ी कामयाबी मिली थी. Police ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. Police ने 571.27 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद किया है. इसमें बरेली का भी सप्लायर शामिल है.
ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए Police की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मुखबिर से मिली जानकारी पर यूपी बरेली के रहने वाले फुरकान और तस्लीम को पकड़ा गया. आरोपी फुरकान की तलाशी के दौरान, उसके पास से 122.44 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन और तस्लीम उर्फ मुन्ना के पास से 35.83 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई.
–
एसडी/पीएम
Skip to content