
New Delhi, 26 मई . टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श Pakistan के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है. ऐसे में जोश इंगलिस को Pakistan दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “मिशेल मार्श टखने की चोट के कारण Pakistan के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंगलिस Pakistan में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे. मार्श, जो Lucknow सुपर जायंट्स के आईपीएल सीजन का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे, अगली सूचना तक आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे. बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा.”
मिशेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में Lucknow सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे. चोट के कारण वह Saturday को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल सके थे.
19 मई को Rajasthan रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, लेकिन टखने में चोट के कारण Pakistan नहीं जा सके. मिशेल मार्श का सीरीज से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीजन मार्श ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था.
मार्श ने 13 मुकाबलों में 43.30 की औसत के साथ 563 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. 22 अप्रैल को Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने के बाद मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ 111 रन बनाए. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन की पारी खेली. आरआर के विरुद्ध अगले मुकाबले में मार्श ने 96 रन बनाए थे.
इस ताजा झटके का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के लिए अपने चौथे कप्तान पर निर्भर रहेगा, क्योंकि कमिंस और उप-कप्तान ट्रेविस हेड दोनों ही आईपीएल प्लेऑफ की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कमजोर दल में Pakistan और बांग्लादेश, दोनों व्हाइट-बॉल दौरों के लिए तेज गेंदबाजों की तिकड़ी (जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस) भी शामिल नहीं होगी. उम्मीद है कि हेड आईपीएल खत्म होने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे.
Pakistan के खिलाफ वनडे सीरीज इस्लामाबाद और लाहौर में 30 मई से 4 जून के बीच खेली जाएगी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया एक और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगा.
Pakistan दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जांपा.
–
आरएसजी
Skip to content