
New Delhi, 3 मई . कोयले की कमी के कारण India गंभीर बिजली संकट और ग्रिड फेलियर का सामना कर रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने Sunday को social media पर फैल रही इस खबर को सिरे से खारिज किया है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि India में न तो कोई बिजली संकट है और न ही ग्रिड फेल होने जैसी स्थिति बनी है.
दरअसल, social media प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि कोयले की कमी के कारण देश गंभीर बिजली संकट और ग्रिड फेलियर का सामना कर रहा है. इस दावे को भ्रामक बताते हुए एजेंसी ने कहा कि यह केवल लोगों में अनावश्यक घबराहट फैलाने की कोशिश है.
एजेंसी ने बताया कि 2 मई 2026 को देश में अधिकतम बिजली की मांग 229 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) दर्ज की गई थी, जिसे पूरी तरह से पूरा किया गया. इस दौरान कहीं भी बिजली की कमी की स्थिति नहीं बनी. इसके अलावा, थर्मल पावर प्लांट्स के पास वर्तमान में कुल 53.702 मिलियन टन कोयला उपलब्ध है, जो जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने यह भी कहा कि देश में बिजली की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और ग्रिड संचालन तथा वितरण पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुसार सुचारू रूप से किया जा रहा है. ग्रिड सुरक्षा को लेकर भी एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि मौजूदा फ्रीक्वेंसी कंट्रोल डिफेंस मैकेनिज्म पर्याप्त ऑपरेशनल मार्जिन प्रदान करते हैं, जिससे ग्रिड का संचालन सुरक्षित बना हुआ है.
पोस्ट में आगे कहा गया कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और यदि उन्हें India Government से संबंधित कोई संदिग्ध या भ्रामक जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना दें. इसके लिए पीआईबी फैक्ट चेक ने व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भी साझा किया है.
–
Skip to content