
आजमगढ़, 21 मई . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में Thursday को दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया.
Police अधिकारी ने बताया कि यह पूरी घटना आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की है. जहां दो युवक अपने दुपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे. जैसे ही वे रानीपुर गांव के समीप पहुंचे, पहले से बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
गोली की आवाज सुनते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों और Police की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और भारी तनाव का माहौल है.
सूचना मिलते ही वरिष्ठ Police अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है. Police के घायल युवक के बयान के आधार पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार हमले में गंभीर रूप से घायल कोढ़वा गांव (थाना जहानागंज) निवासी सुशील की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे घायल युवक पिंटू यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, पिंटू को गोली छूकर निकली है, जिससे उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटनास्थल का मैंने खुद निरीक्षण किया और सभी साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए. इसके बाद Police की टीम अस्पताल जाकर घायल पिंटू यादव से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ले रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अभी तक हमले का सही कारण पता नहीं चल पाया है. पिंटू के बयान के आधार पर बदमाशों के कुछ साक्ष्य मिले है.
–
एबीएम
Skip to content