झारखंड : गुमला में पीएम आवास योजना का कमाल, खपरैल से पक्के मकान तक बदला गरीबों का जीवन

गुमला, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण के बाद से विगत 12 वर्षों में ‘नागरिक देवो भव’ के मंत्र को चरितार्थ करते हुए करोड़ों गरीबों को आवास, जल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. Prime Minister आवास योजना (पीएमएवाई) इन्हीं प्रयासों का एक प्रमुख उदाहरण है, जो विशेष रूप से Jharkhand के गुमला जिले में गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है.

Prime Minister आवास योजना के तहत गुमला जिले में बड़ी संख्या में पक्के घर बनाए गए हैं. लाभार्थी परिवारों में खुशी की लहर है. उन्होंने Prime Minister मोदी को 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि इन वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि Prime Minister आवास योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. पहले खपरैल या जर्जर मकानों में रहने वाले परिवार अब पक्के मकानों में रह रहे हैं.

एक लाभार्थी मीना देवी ने से कहा, “पहले हमारा मकान खपरैल का था. बरसात में छत से पानी टपकता था, पूरे घर में पानी भर जाता था. बहुत परेशानी होती थी. अब Prime Minister आवास मिल गया है. न कोई पानी टपकता है, न बरसात में परेशानी. हम Prime Minister मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं.”

एक अन्य लाभार्थी अनीता देवी ने कहा, “हमारा पुराना मकान टीन का था, कहीं-कहीं पानी टपकता था. अब छत के नीचे आराम से रह रहे हैं. कोई परेशानी नहीं है. मैं चाहती हूं कि 2035 तक मोदी जी Prime Minister बने रहें और हर गरीब को आवास मिल जाए.”

स्थानीय लोगों का कहना है कि Prime Minister मोदी के आह्वान पर शुरू हुई इस योजना ने जिले के हजारों गरीब परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराया है. पहले जहां बारिश के मौसम में छत टपकने और दीवारों के गिरने की समस्या रहती थी, वहीं अब पक्के मकानों में लोग सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं.

योजना के लाभार्थियों ने एक स्वर में कहा कि “अगर ऐसे Prime Minister देश में रहेंगे तो किसी गरीब को आवास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. हर किसी को पक्के आवास की सुविधा मिल सकेगी.”

एससीएच/पीएम