
रांची, 25 मई . केंद्र Government की महत्वाकांक्षी Prime Minister मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है. आत्मनिर्भर India के संकल्प को मजबूती देने वाली इस योजना के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं. बिना गारंटी आसान ऋण उपलब्ध कराने वाली इस योजना ने देशभर में हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है.
Jharkhand के हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड स्थित पकरार गांव निवासी धनेश्वर साव भी उन सफल उद्यमियों में शामिल हैं, जिन्होंने Prime Minister मुद्रा योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कारोबार को नई पहचान दिलाई.
धनेश्वर साव ने 2017 में बैंक ऑफ इंडिया से Prime Minister मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपए का लोन लिया था. उस समय उनके पास केवल एक छोटी सी दुकान थी, लेकिन मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से आज वे हजारीबाग की सब्जी मंडी और मेन रोड में तीन दुकानों का संचालन कर रहे हैं. उनकी सफलता को देखते हुए उन्हें Prime Minister Narendra Modi सम्मानित भी कर चुके हैं.
धनेश्वर साव बताते हैं कि इस योजना ने उनके कारोबार को नई रफ्तार दी और उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिला. उन्होंने कहा कि इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी गारंटी के ऋण मिल जाता है. छोटे व्यापारियों के लिए यह बड़ी राहत है, क्योंकि पहले पूंजी और गारंटी के अभाव में कारोबार बढ़ाना काफी मुश्किल होता था. उन्होंने समय पर पूरा ऋण चुकाकर बैंक का भरोसा भी कायम रखा.
धनेश्वर साव की सफलता आज पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन चुकी है. कभी साइकिल से चलने वाले धनेश्वर आज अपनी कार से दुकान पहुंचते हैं. उन्होंने अपना घर बनाया, परिवार को बेहतर जीवन दिया और अपनी तीन बेटियों की शादी धूमधाम से की.
स्थानीय निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वे धनेश्वर साव को पिछले 40-45 वर्षों से जानते हैं. उन्होंने कहा कि पहले धनेश्वर साव एक छोटी सी दुकान चलाते थे, लेकिन मुद्रा योजना से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने इसे Prime Minister मोदी की गरीब हितैषी योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से छोटे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि Prime Minister मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रही है. यह योजना उन लोगों के लिए नई उम्मीद और नया रास्ता साबित हो रही है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं.
–
/एबीएम
Skip to content