बिहार: पटना जंक्शन से सकुशल बरामद हुई नाबालिग छात्रा, संदिग्ध की तलाश में छापेमारी

Patna, 12 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna में खगौल थाना क्षेत्र से लापता हुई दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को Patna Police ने महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. छात्रा के स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटने की सूचना मिलने के बाद Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआईटी का गठन किया था. Police अब छात्रा के साथ जाने वाले संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) Patna संकेत कुमार ने Wednesday को बताया कि 10 अगस्त को खगौल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग भतीजी, जो दसवीं कक्षा में पढ़ती है, सुबह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी. परिजनों की खोजबीन के दौरान दानापुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे छात्रा की स्कूल ड्रेस और बैग बरामद हुआ.

इसके बाद Police टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों सामान को विधिवत जब्त किया. इस मामले में खगौल थाना कांड संख्या 408/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय Police अधीक्षक, Patna के निर्देश में तत्काल एसआईटी का गठन किया गया. टीम की अध्यक्षता एएसपी दानापुर वन कर रहे हैं.

एसपी पश्चिमी ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए Police ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद ली. लगातार जांच के दौरान Police को छात्रा की संभावित लोकेशन पश्चिम बंगाल क्षेत्र में होने की जानकारी मिली. इसके बाद एक टीम तत्काल बंगाल के लिए रवाना की गई. हालांकि, छात्रा की लोकेशन लगातार बदल रही थी. Police टीम ने संभावित लोकेशन को ट्रैक करते हुए कार्रवाई जारी रखी. लगातार प्रयास के बाद Police ने छात्रा को Patna जंक्शन के पास से सकुशल बरामद कर लिया.

Police के अनुसार, पूछताछ के दौरान उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान भी हुई है, जिसके साथ छात्रा चली गई थी. उसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है, जो आसनसोल का रहने वाला बताया जा रहा है. Police अब विशाल कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है.

एमएनपी/एएमटी