
पुणे, 21 जून . पुणे के कोंढवा इलाके से लापता हुई नाबालिग लड़की को Police ने Jharkhand के टाटानगर से सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब लड़की के पिता को अज्ञात लोगों ने वीडियो कॉल कर दावा किया कि उनकी बेटी उनके कब्जे में है और उसे छोड़ने के बदले पैसों की मांग की.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक, कोंढवा बुद्रुक में रहने वाले और मूलरूप से बिहार के निवासी एक व्यक्ति ने 18 जून को अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इसके बाद कोंढवा Police स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया.
मामले की जांच के दौरान Police cctv फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर लड़की की तलाश कर रही थी. इसी बीच लड़की के पिता के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया. कॉल करने वाले लोगों ने कहा कि उनकी बेटी उनके पास है. उन्होंने पिता को एक यूपीआई स्कैनर भी भेजा और पैसे की मांग की.
घटना की जानकारी मिलते ही कोंढवा Police ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे Police के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत विशेष टीमों को जांच में लगाया.
जांच के दौरान Police को पता चला कि लड़की पुणे रेलवे स्टेशन से आजाद हिंद Express Train में बैठी थी, जो हावड़ा की ओर जा रही थी. इसके बाद Police ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया. जानकारी मिली कि ट्रेन Jharkhand के टाटानगर स्टेशन पहुंचने वाली है.
तुरंत टाटानगर रेलवे Police और ट्रेन स्टाफ से संपर्क किया गया. उनकी मदद से लड़की को ट्रेन में ढूंढ लिया गया और सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया. बाद में कोंढवा Police की टीम और लड़की के परिजन टाटानगर पहुंचे और लड़की को सकुशल वापस लाया गया.
इस मामले में वीडियो कॉल कर पैसे मांगने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कोंढवा Police स्टेशन में अलग से मामला दर्ज किया गया है. Police उनकी पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि लड़की पूरी तरह सुरक्षित है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह घर से किस परिस्थिति में निकली और वीडियो कॉल कर पैसे मांगने वाले लोग कौन थे?
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content