उधमपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, मात्र दो घंटे में पुलिस ने सकुशल कराया मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

उधमपुर, 25 मई . जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में Police ने 8 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के अंदर बच्ची को सुरक्षित बचा लिया. साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Police के अनुसार 25 मई को टिकरी पंगेरी निवासी सिंदूर सिंह ने Police स्टेशन रेहम्बल में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 8 वर्षीय बेटी श्वांशी देवी को स्कूल जाते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अगवा कर लिया. शिकायत मिलते ही Police स्टेशन रेहम्बल की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

Police के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, टीम का नेतृत्व एसएचओ इंस्पेक्टर परषोत्तम शर्मा कर रहे थे.

Police ने तलाशी अभियान चलाते हुए पंजीकरण संख्या एचपी64ए-9928 वाले संदिग्ध वाहन को खून-बट्टल नामक स्थान पर रोका और नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया. Police ने गंजा सिंह निवासी रामबन, रीता देवी, दीप राम निवासी सोलन (Himachal Pradesh) को गिरफ्तार कर लिया. तीनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने किस मकसद से बच्ची का अपहरण किया.

इसी के साथ ही साथ तीनों के अपराध रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है. दूसरी ओर बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी लौट आई है. परिवार के लोगों ने स्थानीय Police और वरिष्ठ अधिकारियों को आभार जताया है.

दूसरी ओर Bengaluru में लापता हुए तीन साल के एक बच्चे को Bengaluru सिटी Police की तेज कार्रवाई के बाद सुरक्षित बचा लिया गया और उसके माता-पिता से मिला दिया गया. Police विभाग ने Monday को यह जानकारी दी.

Police के अनुसार, यह घटना 24 मई को शाम करीब 6:02 बजे रिपोर्ट की गई थी, जब एक ट्रैवल ऑफिस के प्रतिनिधि ने ‘नम्मा 112’ इमरजेंसी हेल्पलाइन पर संपर्क किया और अधिकारियों को बताया कि वह बच्चा, जो अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा था, ऑफिस परिसर के पास से लापता हो गया है.

इस अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, ‘नम्मा 112’ कंट्रोल रूम ने उप्परपेट Police स्टेशन से जुड़ी ‘होयसला-77’ गश्ती इकाई को सूचित किया. Police ने बताया कि सूचना मिलने के 16 मिनट के भीतर ही Policeकर्मी मौके पर पहुंच गए और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद Police ने बच्चे को सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता को सौंप दिया.

डीकेएम/