
New Delhi, 25 जून . भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है और यह नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता. मंत्रालय के इस बयान के बाद देश में एक नई बहस शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर Supreme Court के वरिष्ठ वकील विराग गुप्ता ने कहा कि तकनीकी तौर पर विदेश मंत्रालय सही है, लेकिन इसकी अनिवार्य आवश्यकताएं देखें तो यह केवल भारतीयों को ही दिया जा सकता है. इसलिए इसे नागरिकता के प्रमाण के तौर पर भी देखा जा सकता है.
से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तकनीकी दृष्टि से विदेश मंत्रालय का बयान सही है, क्योंकि पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत पासपोर्ट एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट है, जिसका उपयोग केवल विदेश यात्रा के लिए किया जाता है. उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार यह दस्तावेज नागरिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है.
विराग गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि पासपोर्ट की अनिवार्य शर्तों को देखा जाए तो यह केवल भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है. पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर या धोखाधड़ी से पासपोर्ट प्राप्त करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सजा का प्रावधान है. वहीं धारा 20 में यह भी व्यवस्था है कि कुछ विशेष परिस्थितियों में गैर-नागरिकों को भी केंद्र Government की अनुमति से पासपोर्ट जारी किया जा सकता है.
उनका कहना है कि इस व्यावहारिक ढांचे को देखते हुए यह कहना कि पासपोर्ट का नागरिकता से कोई संबंध नहीं है, पूरी तरह सही नहीं लगता. उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज अप्रत्यक्ष रूप से नागरिकता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि यह सामान्यतः केवल भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है.
विराग गुप्ता ने आगे कहा कि India में नागरिकता को लेकर संविधान के भाग-2 में स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं. नागरिकता का निर्धारण केंद्र Government के स्तर पर होता है और इसके लिए कोई एकल और सार्वभौमिक नागरिकता कार्ड जैसी व्यवस्था India में मौजूद नहीं है. इसी कारण पासपोर्ट और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को कई बार नागरिकता के महत्वपूर्ण संकेतक के रूप में देखा जाता है.
उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में वोट देने का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही प्राप्त है, जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 326 में उल्लेखित है. इसलिए मतदाता सूची में नाम होना भी नागरिकता के एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में माना जाता है. इसी तरह पासपोर्ट भी नागरिकता का एक मजबूत अप्रत्यक्ष प्रमाण माना जा सकता है, क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए कई स्तरों पर सत्यापन किया जाता है.
वकील विराग गुप्ता ने कहा कि India में विदेशों की तरह कोई अलग नागरिकता कार्ड प्रणाली नहीं है, जिसके कारण कई बार भ्रम की स्थिति पैदा होती है. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज पहचान और पते के प्रमाण के रूप में तो काम करते हैं, लेकिन नागरिकता के अंतिम और औपचारिक निर्धारण का अधिकार केंद्र Government के पास ही है.
उन्होंने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर बहसें बढ़ी हैं, खासकर मतदाता सूची के सत्यापन और जनगणना जैसे अभियानों के दौरान. उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि देश में नागरिकता से जुड़े डेटा को लेकर स्पष्ट और एकीकृत प्रणाली अभी तक विकसित नहीं हो सकी है.
विराग गुप्ता ने सुझाव दिया कि Government को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन दस्तावेजों को नागरिकता के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा सकता है और किन्हें केवल पहचान दस्तावेज माना जाए. उन्होंने कहा कि अगर 90-95 फीसदी लोगों को अगर हम सिर्फ नागरिकता साबित करने में लगा देंगे तो न सिर्फ पासपोर्ट की संवैधानिक स्थिति कमजोर होगी बल्कि India में अराजकता बढ़ने का खतरा है.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर नागरिकता के प्रमाण को लेकर बार-बार सवाल उठते रहेंगे, तो इससे प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. साथ ही यह भी जरूरी है कि केवल संदिग्ध मामलों की ही जांच की जाए, न कि पूरे देश की जनसंख्या को संदेह के दायरे में लाया जाए.
–
पीआईएम/
Skip to content