
Bhopal , 15 अगस्त . Madhya Pradesh में स्वाधीनता दिवस की सालगिरह धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर राज्य Government के मंत्रियों ने शालाओं में पहुंचकर बच्चों के साथ सहभोज किया. रीवा जिले में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में उपChief Minister राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए इस अवसर पर जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया.
जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय विद्यालय सिलपरा में आयोजित किया गया. इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि उप Chief Minister शुक्ल ने कहा कि तिरंगा हम सबके आन-बान और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर हम सब शहीदों को नमन करें और देश के विकास में योगदान दें. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है. आज India विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है. इस विकास का सच्चा लाभ जेन-जी युवा पीढ़ी को मिलेगा.
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर अच्छा कॅरियर बनाए और देश के विकास में योगदान दे. युवाओं के कंधों पर ही देश का भविष्य टिका है. नशे की बुराई से दूर रहकर अच्छे कार्यों से अपने को जोड़ें. रीवा में Police ने नशे के विरूद्ध अभियान में सराहनीय कार्य किया है.
उपChief Minister ने कहा कि सिलपरा में माध्यमिक शाला को हाईस्कूल और उसके बाद हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नत किया गया है. जिससे आसपास के विद्यार्थियों विशेषकर बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े. स्कूल के नए भवन के निर्माण में जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराकर नया भवन लोकार्पित किया जाएगा, जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए पर्याप्त कक्षाएं मिल सकें. नए भवन तक जाने के लिए सड़क निर्माण भी कराया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस में हम सब देश पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करें और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे रोपित करें.
प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ. समारोह के बाद उप Chief Minister ने निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को भवन की कमियां दूर करने के निर्देश दिए.
इसी तरह, जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर भोज किया.
इस अवसर पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, Police अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे. Prime Minister पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर जिले में स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content