विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने भारत में कार्यकाल संपन्न करने वाले अल सल्वाडोर के राजदूत से की मुलाकात

New Delhi, 29 जुलाई . विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा ने Wednesday को New Delhi में अल सल्वाडोर के राजदूत गुइलेर्मो रुबियो फुनेस से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की.

मुलाकात के बाद पबित्रा मार्गेरिटा ने social media मंच एक्स पर लिखा, “India में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे अल सल्वाडोर के राजदूत महामहिम गुइलेर्मो रुबियो फुनेस से मुलाकात की. उनके कार्यकाल के दौरान भारत-अल सल्वाडोर संबंधों को मजबूत करने में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की.”

दोनों देशों के संबंध काफी अच्छे रहे हैं. कई समारोह का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें India की सहभागिता अभूतपूर्व रही है. जून में ग्वाटेमाला में India के राजदूत और अल सल्वाडोर के लिए समवर्ती रूप से मान्यता प्राप्त राजदूत राज कुमार सिंह ने अल सल्वाडोर के राष्ट्रीय महल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया था.

हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष योग दिवस का 12वां संस्करण “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम के साथ मनाया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया.

ग्वाटेमाला स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “राज कुमार सिंह ने अल सल्वाडोर के राष्ट्रीय महल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया. इस आयोजन ने योग के शाश्वत संदेश सद्भाव, कल्याण और एकता को रेखांकित किया.”

सितंबर 2025 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अल सल्वाडोर के अपने समकक्ष एलेक्जेंड्रा हिल टिनोको को 204वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए संबंधों को प्रगाढ़ बनाए रखने पर बल दिया था.

जयशंकर ने एक्स पर लिखा था, “अल सल्वाडोर के 204वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एलेक्जेंड्रा हिल टिनोको, Government और वहां के लोगों को बधाई. विश्वास है कि हमारे संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे.”

India और अल सल्वाडोर के बीच करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. दोनों देशों के बीच नियमित विदेश कार्यालय परामर्श ने द्विपक्षीय संबंधों को गति बनाए रखने में मदद की है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, India का दूतावास अल सल्वाडोर के लिए समवर्ती रूप से मान्यता प्राप्त है. वहीं, अल सल्वाडोर ने वर्ष 2008 में New Delhi में अपने आवासीय राजदूत के साथ दूतावास खोला था.

केआर/