
हरदोई (उत्तर प्रदेश), 18 जून . उत्तर प्रदेश Government में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनपद में आयोजित हुए किसान गोष्ठी के बारे में जानकारी दी.
नितिन अग्रवाल ने Thursday को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मोदी Government के 12 साल पूरे होने के मौके पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में कई गणमान्य किसान शामिल हुए. इस खास मौके पर यह बताया गया कि किसानों के हित के लिए केंद्र Government की ओर से किस-किस प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है और इसका किसानों को कैसे लाभ मिल रहा है.
इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से Prime Minister Narendra Modi की तारीफ किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, अगर विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली राष्ट्र के अध्यक्ष हमारे Prime Minister Narendra Modi की तारीफ कर रहे हैं तो इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे Prime Minister समस्त विश्व में कितने लोकप्रिय हैं. आज Prime Minister पूरी मजबूती के साथ India का नेतृत्व कर रहे हैं. यही वजह है कि विकास की गति दोहरी हो रही है.
साथ ही, उन्होंने Chief Minister के साथ हुई बैठक के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि Wednesday को पीडब्ल्यूडी की बैठक थी, जिसमें Lucknow जोन के सभी अधिकारी भी शामिल हुए थे. हम लोगों ने कार्ययोजना पर चर्चा की. इन कार्ययोजना के बारे में हम पीडब्ल्यूडी के बारे में बता रहे हैं. इन्हीं कार्ययोजना को मंजूरी दिलाने के लिए हमारी Lucknow मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी.
वहीं, Samajwadi Party ने अपने ब्राह्मण सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की थी. इस पर मंत्री ने बताया कि चाहे जेनेश्वर मिश्रा हो या लोहिया, जो पार्टी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है, ऐसी स्थिति में मैं समझता हूं कि उनकी जयंती मनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है. जब यह पार्टी पूंजीवादियों के हाथों में चली गई थी, तब इसमें अमर सिंह जैसे लोगों का अधिकार हो गया था. आज वो पार्टी जेनेश्वर की जयंती मनाकर जो संदेश देने की कोशिश कर रही है, उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है.
मंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बात रखी. उन्होंने कहा कि अभी हमें यह नहीं पता है कि इस बिल को कब पेश किया जाएगा. Prime Minister Narendra Modi का संकल्प है कि आगामी 2029 के Lok Sabha चुनाव से पूर्व ही इस बिल को पेश कर उसे लागू कर दिया जाए. अप्रैल में इस बिल को पेश किया गया था, लेकिन विपक्ष ने रोड़ा अटका दिया था, जिस वजह से यह पारित नहीं हो पाया था. अब Prime Minister Narendra Modi ने संकल्प लिया है कि इसे हर हाल में लागू किया जाए.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content