केम्पेगौड़ा की समावेशी सोच का जीवंत उदाहरण है ‘मिनी भारत’ बेंगलुरु: उपराष्ट्रपति

Bengaluru, 27 जून . उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन ने Saturday को Bengaluru में आयोजित नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती समारोह में भाग लेते हुए कहा कि केम्पेगौड़ा को केवल एक शासक के रूप में नहीं, बल्कि जनकल्याण की दूरदर्शी सोच रखने वाले ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने एक समावेशी और समृद्ध शहर की कल्पना की थी.

समारोह को संबोधित करते हुए उपPresident ने कहा कि केम्पेगौड़ा ने ऐसे Bengaluru का सपना देखा था, जहां किसान, व्यापारी, कारीगर, विद्वान और विभिन्न आस्थाओं के लोग साथ मिलकर रहें और प्रगति करें. उन्होंने कहा कि आज का Bengaluru उसी दूरदर्शी सोच का साकार रूप है और सही मायनों में ‘मिनी भारत’ का प्रतिनिधित्व करता है.

उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा का प्रशासनिक दृष्टिकोण केवल शहर बसाने तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण और समावेशी विकास पर आधारित था. यही कारण है कि पांच शताब्दियों बाद भी उनका योगदान लोगों को प्रेरित कर रहा है.

इस अवसर पर कर्नाटक के Governor थावरचंद गहलोत, केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, पूर्व उपChief Minister एवं विधायक डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण, आदिचुंचनगिरि मठ के डॉ. निर्मलानंदनाथ महास्वामीजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इससे पहले उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे, जहां Governor थावरचंद गहलोत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

स्वागत के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर फरीद, मुख्य सचिव डॉ. शालिनी रजनीश, Police महानिदेशक डॉ. एम.ए. सलीम, Bengaluru शहर के Police आयुक्त सीमंत कुमार सिंह, Bengaluru शहरी जिला उपायुक्त पी.एस. कांताराजू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि उपPresident Sunday को Bengaluru में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 30वें स्थापना दिवस समारोह तथा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त India सम्मेलन’ में भी भाग लेंगे.