
कोलकाता, 20 जून . टॉलीवुड Actress और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सुरक्षा की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. इस मामले की सुनवाई Monday को न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की अदालत में होने की संभावना है.
मिमी चक्रवर्ती ने बनगांव के भाजपा नेता तनय शास्त्री के खिलाफ याचिका दायर की है.
पूरा मामला 25 जनवरी का है, जब मिमी चक्रवर्ती बनगांव में ‘नया गोपालगंज युवक संघ’ द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंची थीं. रात करीब 11:45 बजे वह मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं. आरोप है कि इसी दौरान क्लब के एक पदाधिकारी तनय शास्त्री अचानक मंच पर चढ़ गए.
बताया जाता है कि तनय शास्त्री ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और मिमी चक्रवर्ती को मंच से नीचे उतरने के लिए कहा. इस घटना से Actress खुद को सार्वजनिक रूप से अपमानित महसूस करने लगीं. कार्यक्रम के तुरंत बाद उन्होंने बनगांव Police थाने में तनय शास्त्री के खिलाफ First Information Report दर्ज कराई.
मिमी चक्रवर्ती की लिखित शिकायत के आधार पर Police ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ कदम उठाए. हालांकि बाद में तनय शास्त्री को जमानत मिल गई. जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.
मामला यहीं नहीं रुका. जेल से बाहर आने के बाद तनय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ 20 लाख रुपए का मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया. इसके जवाब में मिमी चक्रवर्ती ने भी उन्हें कानूनी नोटिस भेजा.
इस बीच राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ और पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आ गई. इसी बदले हुए Political माहौल और चल रहे कानूनी विवाद के बीच मिमी चक्रवर्ती ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
–
एएस
Skip to content