बेंगलुरु में शुरू हुआ प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पटना से किया ऑनलाइन उद्घाटन

Patna, 12 अगस्त . बिहार से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार Government ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. बिहार श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से Bengaluru में प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू किया गया है. इसका ऑनलाइन उद्घाटन Wednesday को Patna के नियोजन भवन स्थित मंत्री कक्ष से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग-सह-युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया.

इस अवसर पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के प्रवासी श्रमिक राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में श्रमिक दूसरे राज्यों में जाते हैं. ऐसे में Government की जिम्मेदारी है कि उन्हें कार्यस्थल पर ही आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन और कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं. इसी उद्देश्य से Bengaluru में सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि केंद्र बिहार और कर्नाटक के श्रम विभागों के बीच नोडल सेंटर के रूप में काम करेगा और दोनों राज्यों के बीच श्रमिक कल्याण से जुड़े समन्वय को मजबूत करेगा. कर्नाटक Government के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने सुरक्षा भवन में केंद्र के लिए स्थान उपलब्ध कराया है.

मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि केंद्र पर बिहार के प्रवासी श्रमिकों को कर्नाटक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने में सहायता दी जाएगी. इससे श्रमिक बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल से जुड़े विवाद, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. श्रमिकों को कानूनी अधिकार, वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं और नए श्रम कानूनों की जानकारी देने के लिए विधिक सहायता भी दी जाएगी. भाषा संबंधी कठिनाइयों को दूर करने और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए केंद्र को सूचना सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. केंद्र के संचालन के लिए बिहार Government ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आकाश कुमार को प्रतिनियुक्त किया है. स्थानीय स्तर पर सहायता के लिए दो डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक ऑफिस बॉय की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि Government का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है. उन्होंने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल समृद्ध बिहार की संकल्पना को मजबूती देगी और Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प को साकार करने में सहयोगी बनेगी.

मंत्री ने कहा कि Government आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रवासी श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित करने की दिशा में विचार कर रही है, ताकि बिहार से बाहर काम करने वाले श्रमिकों को किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके.

एमएनपी/डीकेपी