
नालंदा, 9 मई . बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित पईन से Police ने Saturday को 5 दिनों से लापता एक अधेड़ का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां बस्ती निवासी सुरेश राम के 45 वर्षीय पुत्र सोनू राम के रूप में हुई है. परिजनों ने गांव के ही एक दबंग पर 13 कट्ठा जमीन हड़पने और बकाया 13 लाख रुपए नहीं देने के विवाद में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.
मृतक के मौसेरे भाई सबलू कुमार ने बताया कि गांव के ही दबंग मुकेश यादव ने सोनू की 13 कट्ठा जमीन पर कब्जा कर लिया है. आरोपी ने पहले 8 कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा ली थी, लेकिन पैसे नहीं दिए. पैसे मांगने पर उसने 5 कट्ठा जमीन और जबरन जोत ली. जमीन के एवज में कुल 13 लाख रुपए बकाया थे. इसे लेकर 24 अप्रैल को गांव में पंचायती भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और हाथापाई हुई थी. मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. पिछले माह 25 अप्रैल को ही बेटे की शादी हुई थी.
सबलू ने बताया कि पंचायती के दो-तीन दिन बाद तक सोनू दिखे थे, लेकिन पिछले 4-5 दिनों से वे लापता थे. Police के माध्यम से तेतरावां के पईन में शव पड़े होने की सूचना मिली. शव के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई. परिजनों का आरोप है कि सोनू का हाथ टूटा हुआ है, सिर पर चोट के गहरे निशान हैं और गला दबाकर उनकी निर्मम हत्या की गई है. परिजनों के अनुसार, आरोपी इलाके में अक्सर जमीन कब्जाने का काम करता है और अपनी ऊंची पहुंच की धौंस दिखाता है.
मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर Police ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पईन में लाकर फेंका गया है. वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. Police पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, और परिजनों का लिखित आवेदन मिलने पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएस/
Skip to content