
New Delhi, 10 अगस्त . मौसम विभाग की ओर से Monday को (तत्काल मौसम) की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, Monday को Madhya Pradesh, Gujarat, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और Haryana के कई जिलों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान मध्यम बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि Madhya Pradesh के आगर-मालवा, Bhopal , देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और Gujarat के छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, पंचमहल में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है.
वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, उत्तराखंड के चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और Haryana के यमुनानगर में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से इन क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. आईएमडी ने पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लेने, सड़क/ट्रैफिक की स्थिति देखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संबंधित एजेंसियों की ओर से जारी अन्य सलाहों का पालन करने को कहा है.
मौसम विभाग ने बीते दिन 9 अगस्त को भी चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होने का संभावना जताया गया था. वहीं 9 से 15 अगस्त तक Himachal Pradesh और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया था.
बीते दिन 9-15 अगस्त के दौरान उत्तराखंड और 9-10 अगस्त के दौरान पश्चिमी Rajasthan में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई थी. Himachal Pradesh में 12-15 अगस्त के दौरान भारी बारिश की आशंका का पूर्वानुमान लगाया गया था.
मध्य India की बात करें तो पश्चिमी Madhya Pradesh में 13-15 अगस्त के दौरान, पूर्वी Madhya Pradesh में 12-15 अगस्त के दौरान और छत्तीसगढ़ में 11 अगस्त को कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई थी. पूर्वोत्तर India की बात करें तो 9-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; और 10-11 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 9-15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज़्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है.
–
एसडी/एएस
Skip to content