विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील

गांधीनगर, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

Chief Minister ने Prime Minister Narendra Modi Government के 12 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं. उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने के साथ-साथ उन्हें बड़ा करने, पानी बचाने और पेट्रोल की खपत कम करने का भी आग्रह किया.

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर निभानी चाहिए. उन्होंने वृक्षारोपण को केवल एक कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया.

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर social media मंच एक्स पर किए गए अपने संदेश में Chief Minister ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का दर्जा दिया गया है. पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों की पूजा हमारी जीवनशैली का हिस्सा रही है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘ग्रीन ग्रोथ’ और ‘मिशन लाइफ’ के विजन को अपनाकर Gujarat नवीकरणीय ऊर्जा, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है.

Chief Minister ने लोगों से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज किए गए प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को हरा-भरा और रहने योग्य बनाए रखेंगे.

वहीं, राजकोट में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर लोगों को पौधे वितरित किए गए.

कार्यक्रम की आयोजक निशा चावड़ा ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. उन्होंने कहा कि राजकोट के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पौधे लेने पहुंचे.

उन्होंने बताया कि एक सामाजिक संस्था की ओर से 5 हजार से अधिक फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए. पौधे प्राप्त करने और उन्हें लगाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण से जोड़ना था.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित बीएसएफ कैंपस में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए.

कार्यक्रम में बीएसएफ के डीआईजी प्रखर त्रिवेदी, अजय सूर्यवंशी और आईपीएस अधिकारी अभिषेक पाठक ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे.

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के तहत बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 6,750 पौधे लगाए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित आवरण बढ़ाने के प्रति लोगों को जागरूक करना है. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जवानों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई.

एएमटी/एएस