मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई, भारत-इटली साझेदारी को बताया भविष्य की राह

New Delhi, 10 जून . India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर Prime Minister Narendra Modi को इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने शुभकामनाएं दी हैं.

जॉर्जिया मेलोनी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Prime Minister मोदी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बन गए हैं, जो एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है.”

मेलोनी ने हाल ही में रोम में Prime Minister मोदी के साथ हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए आगे लिखा कि उनसे दोबारा मिलना बेहद सुखद रहा. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने मिलकर India और इटली के बीच एक “विशेष रणनीतिक साझेदारी” की शुरुआत की है, जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी.

दरअसल, पीएम मोदी 19-20 मई 2026 को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. मेलोनी ने Prime Minister मोदी के लिए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक खास संदेश भी पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”

दोनों देशों के बीच सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में लगभग 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. वहीं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष 2027 के लिए भारत-इटली ‘ईयर ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था.

इस दौरान एक मेलोडी क्षण भी काफी चर्चा में रहा. Prime Minister मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष को मेलोडी टॉफी उपहार स्वरूप दी थी. खुशी का इजहार करते हुए मेलोनी ने कहा था कि ये उपहार बहुत अच्छा है.

पीएम मोदी ने Wednesday को उन्होंने Prime Minister के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया. यही वजह है कि दुनिया के तमाम देशों से उन्हें बधाई दी जा रही है. इसमें मालदीव के राष्‍ट्रपति, India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, श्रीलंका के President अनुरा कुमार दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के Prime Minister जेम्स मारापे, त्रिनिदाद और टोबैगो की Prime Minister कमला-बिसेसर समेत कई नेता शामिल हैं.

सभी देशों ने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और पीएम मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक और अद्भुत करार दिया है.

केआर/