
Mumbai , 20 मई . social media पर इन दिनों Prime Minister Narendra Modi और इटली की Prime Minister जियोर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर ‘मेलोडी’ ट्रेंड छाया हुआ है. इस मजेदार मीम फेस्ट में अब Actress कृति खरबंदा भी शामिल हो गई हैं.
Wednesday को कृति ने इंस्टाग्राम पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसका रंग बिल्कुल ‘मेलोडी’ टॉफी से मिल रहा है. Actress ने मजा लेते हुए कैप्शन भी कुछ ऐसा डाला कि सभी का ध्यान उनके कैप्शन की ओर खींचा चला गया.
कृति लिखती हैं, “ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?” कृति की पोस्ट सभी को बहुत पसंद आ रही हैं. उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि ‘मेलोडी’ शब्द को social media यूजर्स अक्सर इस्तेमाल करके वैश्विक मंचों पर इन दोनों नेताओं, Prime Minister Narendra Modi और इटली की Prime Minister जियोर्जिया मेलोनी, के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत को हाईलाइट करते हैं.
इस वायरल ट्रेंड को तब रफ्तार मिली, जब इटली के दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को India की मशहूर ‘मेलोडी’ चॉकलेट/टॉफी गिफ्ट की थी. मेलोनी ने इस क्यूट जेस्चर के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए अपने आधिकारिक social media अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया.
इस मजेदार ट्रेंड के साथ-साथ यह ऑनलाइन ट्रेंड दोनों देशों के बीच मजबूत हो रही कूटनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है. Actress कृति खरबंदा पिछली बार फिल्म राणा नाइडू-2 में नजर आई थी. यह एक एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म है.
Actress हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा और आकाशदीप साबिर जैसे स्टार्स शामिल हैं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content