
शिलांग, 19 जुलाई . मौसम विभाग की ओर से मेघालय कुछ जगहों पर हुई बारिश को लेकर जानकारी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.
मौसम विभाग ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह 8:30 बजे तक आरकेएम सोहरा ओआरजी (जिला ईस्ट खासी हिल्स) में 27 सेंटीमीटर, मौसिनराम ओआरजी (जिला ईस्ट खासी हिल्स) में 20 सेंटीमीटर, मावकिरवाट ओआरजी (जिला साउथ वेस्ट खासी हिल्स) में 19 सेंटीमीटर, सोहरा (जिला ईस्ट खासी हिल्स) में 16 सेंटीमीटर, मावकिरवाट ओडब्ल्यूएस (जिला साउथ वेस्ट खासी हिल्स) में 12 सेंटीमीटर बारिश हुई है.
मेघालय सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से स्थिति काफी गंभीर हो गई है. भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर में कई नदियां उफान पर है. पुंछ जिले में बारिश से तबाही मच गई है. पुलस्त्य नदी में आई बाढ़ में दो दुकानें, आटा चक्की और गाड़ियों का सर्विस स्टेशन बहने से कई वाहन बह गए.
सुरनकोट तहसील के संगलेयानी गांव में एक मकान गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग मकान में फंस गए हैं. नूना बांडी गांव में एक मकान गिरने से महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. भारी बारिश से भूस्खलन के चलते जिले के अधिकतर सड़क मार्ग बंद हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के उप-Governor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित राजौरी और पुंछ के हालात का जायजा लिया. राजौरी में सिविल प्रशासन, Police, सेना, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.”
–
एसडी/एएस
Skip to content