
Mumbai , 22 जुलाई . मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया है कि उनके हालिया ब्लॉग पोस्ट को लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया. उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट किसी निजी स्थिति से जुड़ी नहीं थी, बल्कि अर्जेंटीना की हार के बाद फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के उदाहरण के जरिए एक विचार समझाने का प्रयास था.
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं. लोगों ने मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाल लिया.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं सिर्फ अपनी बात समझाने के लिए एक उदाहरण दे रहा था. जैसे किसी बड़ी सर्जरी या आईसीयू से बाहर आने के बाद असली चुनौती तब शुरू होती है, जब मरीज घर लौटकर अपनी बदली हुई शारीरिक स्थिति का सामना करता है. उसी तरह, जब कोई चैंपियन हारता है, तो सबसे कठिन समय हार नहीं, बल्कि उसके बाद खुद को संभालना और उस हार को स्वीकार करना होता है.”
महानायक ने कहा कि इसी बात को स्पष्ट करने के लिए उन्होंने अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया था, लेकिन लोगों ने यह समझ लिया कि वह अपनी ही स्थिति या किसी व्यक्तिगत हार की बात कर रहे हैं.
इससे पहले Tuesday को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी कराने, आईसीयू में समय बिताने और घर लौटने के बाद आने वाली शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों का जिक्र किया था. वहीं, social media मंच एक्स पर उन्होंने लिखा था, “खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी जारी है.”
इन पोस्ट के बाद social media पर उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट का गलत अर्थ निकाला गया.
–
एनएस/एएस
Skip to content