मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: चुनाव आयोग से अपील खारिज, अब Supreme Court जाएंगी कांग्रेस नेता

हैदराबाद, 10 जून . Madhya Pradesh से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में चुनाव आयोग से राहत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस नेता अब Thursday को Supreme Court का रुख करेंगी. इस बीच इस विवाद को लेकर तेलंगाना में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने Wednesday को हैदराबाद के सेंट्रल क्राइम स्टेशन में कुछ social media अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि इन अकाउंट्स के जरिए तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है.

शिकायत में ‘तेलुगु स्क्राइब’ समेत कुछ social media हैंडल्स का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने यह प्रचारित किया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराने के पीछे Chief Minister रेवंत रेड्डी की साजिश थी. सांसद ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर First Information Report दर्ज करने की मांग की है.

किरण कुमार रेड्डी ने शिकायत में कहा कि संबंधित social media अकाउंट्स और उनसे जुड़े लोगों ने फर्जी खबरें फैलाकर Chief Minister की छवि धूमिल करने और Political साजिश रचने का प्रयास किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों से जुड़े डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से लोकतांत्रिक Government को अस्थिर करने और सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है.

सांसद के मुताबिक social media प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट किए गए, जिनमें दावा किया गया कि Chief Minister रेवंत रेड्डी ने मीनाक्षी नटराजन के पुराने कानूनी मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को गुप्त रूप से साझा की, जिससे उनका नामांकन रद्द हुआ.

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा और India राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल कांग्रेस Government को घेरने के लिए मिलकर साजिश कर रहे हैं और तेलंगाना में Political अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ केवल एक निजी शिकायत है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत फॉर्म-26 में इसे ‘मामला’ (केस) के रूप में दर्शाने की आवश्यकता नहीं है.

डीएससी