
Lucknow, 26 जुलाई . कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Sunday को राजधानी Lucknow में शहीद स्मारक स्थित कारगिल पार्क और कारगिल स्मृति वाटिका में कई भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए. नगर निगम Lucknow की ओर से कारगिल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, महापौर सुषमा खरकवाल, पार्षदों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने Prime Minister Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया. इस दौरान कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया.
कार्यक्रम में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा पूरे देश को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिवारों और वीर सैनिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनना विशेष अवसर रहा. उन्होंने कहा कि आज हम जिस गर्व के साथ तिरंगा लेकर चलते हैं, वह कारगिल के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है.
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शर्मा ने कार्यक्रम के भावुक क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक मां ने मंच पर पहुंचकर ‘जय हिंद’ का उद्घोष किया, जबकि दूसरी मां की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे. उन्होंने बताया कि महापौर ने उन्हें सांत्वना दी और एक अन्य शहीद की मां द्वारा उठाई गई नगर विकास से जुड़ी समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया.
महापौर सुषमा खरकवाल ने से बात करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस के दिन शहीद सैनिकों के परिवारों, वीर सैनिकों और बच्चों के साथ ‘मन की बात’ सुनना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि कारगिल के साथ-साथ अन्य युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों को भी सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया, जहां नगर निगम ने उनका सम्मान किया.
वहीं, उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कारगिल स्मृति वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में बलिदानी परिवारों को सम्मानित किया. उन्होंने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय, राइफलमैन सुनील जंग, कैप्टन आदित्य मिश्र और लांसनायक केवलानंद द्विवेदी के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया.
उपChief Minister ने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध के दौरान स्वयं कारगिल जाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था. भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का गौरव बढ़ाया और Government हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है.
–
पीएम
Skip to content