गाजियाबाद में शख्स की हत्या पर मायावती ने जताया दुख, अपराधियों को सजा देने की मांग

Lucknow, 30 मई . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक. इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है.

उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए. इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे. अतः Government पूरी तरह सतर्क रहे.

इससे पहले मायावती ने Friday को ग्रेटर नोएडा के जेवर में गोपाल शर्मा की हत्या पर दुख व्यक्त किया था. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा था कि ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुखद व चिन्ताजनक. Government इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराए और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाए.

हमीरपुर हादसे पर भी उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी Government गम्भीरता से लेते हुए मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने आगे लिखा कि यह बसपा की भी मांग है.

बता दें कि मायावती ने 11 मई को सहारनपुर के लालवाला गांव में संघर्ष पर भी चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि इस घटना में दलित वर्ग के कई लोगों के घायल होने से इलाके में तनाव का माहौल है. उन्होंने Police और प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई कर हालात को काबू में करने की मांग की थी, साथ ही दोनों पक्षों से शांति, सौहार्द और कानूनी तरीके से विवाद सुलझाने की अपील भी की थी.

एसडी/एबीएम