अदीना मस्जिद विवाद पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, तनाव बढ़ा तो बंगाल सरकार जिम्मेदार होगी

बरेली, 26 जुलाई . ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल में अदीना मस्जिद के मुद्दे पर सीएम सुव‍ेंदु अधिकारी की आलोचना की है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जब से भाजपा की Government बनी है तब से तनाव और टकराव का माहौल बढ़ गया है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “जब से सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में Government की कमान संभाली है, तब से तनाव और टकराव का माहौल बढ़ गया है. अभी अदीना मस्जिद का मुद्दा चर्चा में है. यह सदियों पुरानी मस्जिद है जिसे मुस्लिम शासन के दौरान बनाया गया था. अंग्रेजों ने भी इसे सुरक्षित रखा और कभी कोई आपत्ति नहीं जताई या इसके मालिकाना हक में किसी बदलाव की मांग नहीं की.”

उन्होंने कहा कि अब फिरकापरस्ती के हौंसले बुलंद हैं. वह चाहते हैं कि अदीना मस्जिद में पूजा-पाठ किया जाए. अगर ऐसा होता है, वहां की Government इसकी इजाजत देती है, तो इससे तनाव बढ़ेगा. अगर प्रदेश में तनाव बढ़ा, तो इसकी जिम्‍मेदारी वहां के सीएम सुवेंदु अधिकारी की होगी. वह हमेशा मुसलमानों को निशाना बनाते रहते हैं. ऐसा करने से हिंदू-मुसलमान भाईचारा खत्‍म हो जाता है.

बरेलवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का समर्थन किया है. शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि India बड़ी तेजी के साथ निवेश कर रहा है. इस दौरान औद्योगिक इकाइयां ज्‍यादा लग रही हैं और देश के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है. उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी बातों का समर्थन करता हूं.’

उन्‍होंने कहा कि वहीं पाकिस्‍तान India की नकल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वहां की जनता परेशान है, उनकी समस्‍याओं का समाधान करने की जरूरत है. वहां की जनता आतंकवाद से परेशान है. पाकिस्‍तान को चाहिए कि आतंकवादी संगठनों पर पाबंदी लगाए. पाकिस्‍तान की जनता महंगाई से जूझ रही है.

एएसएच/डीकेपी