
बरेली, 27 जून . बीते दिन Friday को मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए. उत्तर प्रदेश में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई. योगी Government की ओर से की गई सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन ने सराहना की. साथ ही उन्होंने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.
से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर ताजिए और जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से निकाले गए. उन्होंने कहा कि पूरे देश, खासकर उत्तर प्रदेश में कहीं भी कोई समस्या नहीं हुई. न तो बिजली के तार हटाने की जरूरत पड़ी और न ही कहीं पेड़ों की शाखाएं काटनी पड़ीं.
उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कारण यह संभव हो सका. उन्होंने Government, Police और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने पूरे 10 दिनों तक मोहर्रम के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए लगातार काम किया. मौलाना शहाबुद्दीन ने आगे कहा, “अगर आज अखिलेश यादव Chief Minister होते तो कई शहरों में फसाद हो चुके होते और कई शहर आग की लपटों में होते.”
इस बीच, गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन जोन के अंतर्गत फर्रुखनगर में मुहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया. Police और रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (आरआरएफ) ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया. पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई गई. अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ.
वहीं, मुरादाबाद जिले में 100 वर्ष से अधिक पुरानी ‘कंबल ताजिया’ परंपरा के तहत भी मुहर्रम के जुलूस निकाले गए. एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया था कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 518 ताजिया जुलूस और उनसे जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित थे. उन्होंने कहा था कि कई स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं, जबकि शेष स्थानों पर जुलूस और अन्य कार्यक्रम जारी हैं या आयोजित किए जाने हैं.
–
एसडी/एएस
Skip to content