
New Delhi, 24 जुलाई . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन, नीट पेपर लीक, जेएनयू की एडवाइजरी और संसद में पेश किए गए ‘वंदे मातरम’ से जुड़े विधेयक सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि लंबे समय से जारी विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो सके.
से बातचीत में मौलाना रशीदी ने कहा, “यदि Government का दावा है कि आंदोलन के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका हो सकती है, तो यह सुरक्षा एजेंसियों और Government के लिए गंभीर चिंता का विषय है. यदि Pakistan, बांग्लादेश या कोई अन्य बाहरी शक्ति India में अशांति फैलाने में सक्षम है, तो यह देश की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है. ऐसे आरोप लगाने से पहले तथ्यों और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.”
छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मौलाना रशीदी ने कहा, “इस पूरे विवाद का मुख्य मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़ा है. यदि Government इस विषय पर समय रहते कोई निर्णय लेती या छात्रों से व्यापक संवाद करती, तो आंदोलन इतना लंबा नहीं चलता. मेरी Government से अपील है कि बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकाला जाए ताकि छात्रों की चिंताओं का अंत हो सके.”
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा छात्रों को आंदोलन से दूर रहने की जारी की गई एडवाइजरी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. रशीदी ने कहा, “आंदोलन में केवल जेएनयू ही नहीं, बल्कि विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र शामिल हैं. छात्र किसी भी संस्थान के हों, उनकी मांगें समान हैं और वे अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों को आंदोलन से दूर रहने की सलाह देने के बजाय Government और छात्रों के बीच संवाद का माहौल बनाने पर जोर देना चाहिए.”
संसद में ‘वंदे मातरम’ को कानूनी संरक्षण देने से जुड़े विधेयक पर मौलाना रशीदी ने कहा, “देश में इस समय कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर प्राथमिकता के साथ चर्चा होनी चाहिए. पिछले कई दिनों से छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ऐसे समय में Government को पहले शिक्षा और युवाओं से जुड़े सवालों का समाधान करना चाहिए.”
उन्होंने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगीत बताते हुए कहा, “इसकी अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है. हालांकि राष्ट्रगान पहले से मौजूद है, इसलिए इस विषय को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने से बचना चाहिए. Government को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सभी समुदायों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए.”
–
एससीएच/
Skip to content