मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने का मामला: मौलाना सैफ अब्बास ने बताया बड़ी साजिश, गहन जांच की मांग

Lucknow, 28 जून . मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने के मामले में शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने इसे बड़ी साजिश करार देते हुए मामले की गहन जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि स्थानीय Police की सतर्कता से इस घटना का खुलासा हो सका और अब इसके पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जाना चाहिए.

मौलाना सैफ अब्बास ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “यह एक गंभीर मामला है, जिसे Police ने समय रहते पकड़ लिया. यह बहुत बड़ी साजिश थी, जिसको वहां की Police ने बेनकाब कर दिया. जिस तरीके से कैप्सूल बांटे जा रहे थे, उससे किसी को कोई शक भी नहीं हो पा रहा था, लेकिन Police की सतर्कता के कारण इस मामले का खुलासा हुआ.”

उन्होंने Police और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, “मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन जांच को आगे बढ़ाकर इसके पीछे शामिल अन्य लोगों और पूरी साजिश का पता लगाना जरूरी है.”

उन्होंने कहा, “इस मामले में साजिश करने वाले वही लोग हो सकते हैं, जो देश और समाज के खिलाफ माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं.”

शिया धर्मगुरु ने इस मामले के संभावित कनेक्शन की जांच करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को यह पता लगाना चाहिए कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और इसका उद्देश्य क्या था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में डर और नफरत फैलाने का प्रयास हो सकती हैं.

मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, “इस घटना के लिंक को तलाश किया जाना चाहिए. इस पूरे मामले को किसने रचा, इसका पर्दाफाश होना जरूरी है.”

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से भी मामले की जांच किसी बड़ी एजेंसी से कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि Maharashtra Government अपने स्तर पर जांच कर रही है, लेकिन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच आवश्यक है.

एससीएच/डीकेपी