
Mumbai , 29 मई . ‘मास्टर शेफ इंडिया सीजन 1’ विनर पंकज भदौरिया ने Friday को अपनी सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने social media पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह सर्जरी के लिए जा रही हैं.
पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “आप सभी ने मुझ पर जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आज मैं सर्जरी के लिए जा रही हूं और मुझे पता है कि मैं ठीक होकर वापस आऊंगी. इसलिए एक बार फिर मुझे दुआओं में याद रखना.”
28 मई को पंकज भदौरिया ने social media के जरिए अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं. पंकज भदौरिया ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है.
पंकज कहती हैं, “मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है. आप लोग मेरे परिवार जैसे हैं, जिस वजह से ये बात मैं आप सभी से पर्सनली शेयर करना चाहती थी. अभी मुझे आपके प्यार और सपोर्ट की जरुरत है. कहते हैं कि प्रार्थनाएं जादू करती हैं तो मेरे लिए प्रार्थना करिए.”
पंकज भदौरिया India की एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ इंडिया (2010) के पहले सीजन की विजेता बनने के बाद उन्होंने कई लोकप्रिय कुकरी शो होस्ट किए. इनमें शेफ पंकज का जायका (स्टार प्लस), किफायती किचन, 3 कोर्स विद पंकज (जी खाना खजाना) और सेल्स का बाजीगर शामिल हैं.
वे दुनिया की पहली ऐसी मास्टरशेफ विजेता हैं, जिनके नाम पर आधिकारिक ‘मास्टरशेफ’ रसोई की किताब है. इसके अलावा उन्होंने बार्बी – आई एएम ए शेफ और चिकन फ्रॉम माय किचन नामक किताबें भी लिखी हैं.
टेलीविजन के अलावा पंकज ने अपने यूट्यूब चैनल और social media प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एक मजबूत डिजिटल पहचान बनाई है, जहां वह नियमित रूप से लाखों फॉलोअर्स के साथ कुकिंग रेसिपी, किचन टिप्स और खाने से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं.
–
एनएस/
Skip to content