
Bengaluru, 28 अप्रैल . Bengaluru के नंदिनी लेआउट इलाके में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास में आधी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग से बचने के लिए 30 से अधिक महिला निवासी इमारत से कूदने को मजबूर हो गईं. घटना के वीडियो और cctv फुटेज Tuesday को social media पर वायरल हो गए.
इस घटना के बाद Bengaluru में पीजी आवासों में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर निकासी अभियान से बड़ा हादसा टल गया. दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की.
Police के अनुसार, Monday देर रात करीब 12:40 बजे आग लगी. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आग पास की एक एलईडी बैनर दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो तेजी से बगल की चार मंजिला पीजी इमारत तक फैल गई. कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई.
आग तेजी से फैलने और बाहर निकलने के रास्ते बंद होने के कारण कई महिलाओं के पास जान बचाने के लिए इमारत से कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. इलाके के cctv कैमरों में युवतियों को इमारत से कूदकर जान बचाते हुए देखा गया.
वायरल वीडियो में लड़कियां और महिलाएं चीखते-चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं.
Police अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फिलहाल Police आग लगने के सटीक कारणों और प्रभावित इमारतों में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रही है.
गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में Bengaluru के कुंडलहल्ली इलाके में एक पीजी आवास में गैस सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई थी, जिसमें 23 वर्षीय एक टेक कर्मचारी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे.
बाद में जांच में सामने आया था कि इमारत में कई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था. इसके बाद शहर के कई पीजी आवासों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया था और कुछ को सील भी किया गया था.
–
डीएससी
Skip to content