महाराष्ट्र: भिवंडी में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद

भिवंडी, 28 जून . Maharashtra के भिवंडी जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है. जिले के निंबावली गांव में Sunday तड़के लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लगी और पूरी इमारत ही आग की चपेट में आ गई.

गोदाम के मालिक शोएब ने बताया, “कुछ लोगों ने हमें बताया कि आग करीब आधे घंटे पहले लगी. हम लकड़ी और प्लास्टिक के पैलेट बनाने और उन्हें स्टोर करने का कारोबार करते हैं. हमें लगभग 15–20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. शोएब ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.”

गोदाम के मालिक के अनुसार घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई, क्योंकि वे पास ही लगी एक और बड़ी आग बुझाने में लगी हुई थीं.

आग पर काबू पाने के लिए भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम चल रहा है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकलकर्मी सुरेश ने बताया कि यह घटना निंबावली गांव में हुई. इस गोदाम में नए और पुराने, दोनों तरह के टायर रखे जाते हैं. हमें सुबह करीब 3:17 बजे जानकारी मिली थी और अभी तीन फायर टेंडर आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी की कमी है. टैंकर बुलाने के लिए कहा गया है. इमारत में काफी भीषण आग लगी है. हमारी ओर से जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया दमकल की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई हैं.

एसडी/एएस