मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स ने बनाया रिकॉर्ड, 2 लाख निर्यात का आंकड़ा छूने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बनी

New Delhi, 18 अगस्त . देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने Tuesday को बताया कि उसकी लोकप्रिय एसयूवी फ्रोंक्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. फ्रोंक्स ने 38 महीनों से भी कम समय में 2 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली India की सबसे तेज एसयूवी बन गई है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि India में निर्मित फ्रोंक्स का निर्यात जून 2023 में शुरू हुआ था और इस मॉडल ने पहले 1 लाख यूनिट निर्यात का मील का पत्थर 25 महीनों से कम समय में हासिल कर लिया था. इसके बाद अगले 1 लाख यूनिट निर्यात केवल लगभग 13 महीनों में पूरे हो गए, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

बयान में कहा गया है कि Gujarat के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी फैक्ट्री में निर्मित फ्रोंक्स को वर्तमान में जापान सहित लगभग 90 देशों में निर्यात किया जा रहा है. वैश्विक बाजारों में इसकी मजबूत मांग ने इसे India के सबसे सफल निर्यातित यात्री वाहनों में शामिल कर दिया है.

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी द्वारा निर्यात किया जाने वाला हर वाहन भारतीय कर्मचारियों की मेहनत और देश की विनिर्माण क्षमता का प्रतीक है.

उन्होंने कहा, “मारुति सुजुकी द्वारा निर्यात किया जाने वाला प्रत्येक वाहन हमारे लोगों की मेहनत और गर्व को दुनिया तक पहुंचाता है. फ्रोंक्स ने कंपनी की निर्यात सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वित्त वर्ष 2024-25 से यह India का सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला यात्री वाहन बना हुआ है.”

ताकेउची ने कहा कि पहले 1 लाख निर्यात का रिकॉर्ड समय में आंकड़ा पार करने के बाद फ्रोंक्स ने दूसरे 1 लाख निर्यात इससे भी तेज गति से हासिल किए हैं. यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मॉडल की बढ़ती स्वीकार्यता और मांग का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ दृष्टिकोण के अनुरूप India के विनिर्माण कौशल को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित कर रही है. निर्यात पर निरंतर ध्यान देने के कारण कंपनी India से यात्री वाहन निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनी हुई है.

कंपनी ने बताया कि वह लगातार 5 वर्षों से India की नंबर-1 यात्री वाहन निर्यातक बनी हुई है और वर्तमान में लगभग 120 देशों में 17 मॉडल निर्यात कर रही है.

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में India से सबसे अधिक निर्यात किए गए यात्री वाहनों में फ्रोंक्स, जिम्नी 5-डोर, ई विटारा, डिजायर और बलेनो शामिल रहे. इनमें शीर्ष तीन निर्यातित यात्री वाहन मारुति सुजुकी के ही रहे.

मारुति सुजुकी ने India से कुल यात्री वाहन निर्यात में 55 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी हासिल की है.

डीबीपी