मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

New Delhi, 25 मई . अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो India दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे. उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और India स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे.

गोर ने ताज के सामने खिंचवाई तीन तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें रूबियो दंपति और गैब्रियल को भी देखा जा सकता है. इन तस्वीरों के साथ गोर ने लिखा मार्को रूबियो, जेनेट डी रूबियो और रॉबर्ट गैब्रियल के साथ आइकॉनिक ताजमहल पर वापस आकर शानदार अनुभूति हुई.

उन्होंने ताजमहल को India की असाधारण विरासत और कारीगरी का अद्भुत प्रतीक बताया और कहा कि इसकी खूबसूरती हमेशा मंत्रमुग्ध कर देती है.

मार्को रूबियो चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर India आए हैं. दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की फिर दिल्ली आए जहां उनका कार्यक्रम का काफी व्यस्त रहा. Prime Minister Narendra Modi से अहम मुलाकात की और उन्हें President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया. Sunday को India के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता काफी सफल रही.

तीसरे दिन उन्होंने आगरा के बाद Rajasthan का रुख किया. पत्नी के साथ वो आमेर महल घूमने गए. यहां उन्हें Rajasthan की संस्कृति और विरासत से रूबरू कराया गया. उनके आगमन के चलते आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है. रूबियो दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा से jaipur एयरपोर्ट पर पहुंचे.

Monday को jaipur में पूरा दिन गुजारने के बाद अगले दिन यानी Tuesday की सुबह वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. यहां वो क्वाड बैठक में शामिल होंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य India और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक मामलों में सहयोग को और मजबूत करना है.

केआरर/