
New Delhi, 21 जुलाई . राष्ट्रीय राजधानी New Delhi के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली Police द्वारा लाठीचार्ज की घटना को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने Tuesday को Prime Minister आवास तक मार्च निकाला.
इस मार्च को लेकर राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम Prime Minister के घर तक मार्च कर रहे हैं. Government न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है. India के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए Prime Minister और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.”
इससे पहले राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दों को लेकर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज विपक्ष के सांसदों के साथ Lok Sabha स्पीकर से मिले. हमारी मांग सीधी है, कल छात्रों पर हुई बेरहमी और परीक्षाओं की मुश्किलों के लिए Government की गैर-जिम्मेदारी पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए.”
राहुल गांधी ने आगे कहा, “छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सवाल पूछने पर पीटा गया. अगर संसद India के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो वह किस काम की है? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़कों पर और संसद में सुनी जाए.”
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज कतई स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने घायल छात्रों से अस्पताल में मिलने का भी ऐलान किया.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज मांगों के साथ है. हम Prime Minister निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं. इस बुजदिल तानाशाह Government को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा. मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उन्हें इस्तीफा देना पड़ेगा.”
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content