मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Bhopal /उज्जैन, 3 अगस्त . Madhya Pradesh के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता पारस जैन का Monday को निधन हो गया. उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें ‘पारस पहलवान’ के नाम से जाना जाता था.

पारस जैन ने वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण व ऊर्जा मंत्री के रूप में प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई थी. पारस जैन ने 6 विधानसभा के चुनाव लड़े, जिसमें से एक चुनाव में उन्हें हार मिली थी और पांच बार विधायक चुने गए. हालांकि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था.

पारस जैन के निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Madhya Pradesh Government में पूर्व मंत्री, उज्जैन उत्तर के पूर्व विधायक, वरिष्ठ राजनेता और मेरे आत्मीय साथी पारस चंद्र जैन नहीं रहे. पारस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं. उनके निधन का समाचार सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं.”

शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में आगे लिखा, “पारस जी ने मध्यप्रदेश और उज्जैन की जनता की समर्पित भाव से सेवा की है. वे कुशल संगठक और सफल प्रशासक के साथ-साथ योग तथा व्यायाम के बड़े प्रेरक रहे हैं. उन्हें ‘पारस पहलवान’ के नाम से जाना जाता था. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी पारस जैन के निधन पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश Government के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. जनसेवा और संगठन की विचारधारा के प्रति उनका समर्पित जीवन नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें.”

उज्जैन-आलोट से BJP MP अनिल फिरोजिया ने पोस्ट किया, “उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और Madhya Pradesh Government के पूर्व मंत्री पारस जैन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें.”

डीसीएच/