पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जयंती पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को किया नमन

New Delhi, 31 मई . Prime Minister Narendra Modi समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनको नमन किया.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन! बुद्धिमत्ता, करुणा और जनकल्याण के प्रति अटूट निष्ठा को लेकर पूरा देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ स्मरण करता है. उनका जीवन सुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने सदैव साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नेतृत्व किया.

पीएम ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा कि देशभर में पावन मंदिरों और तीर्थस्थलों के पुनर्निर्माण से लेकर सभी के लिए न्याय और कल्याण सुनिश्चित करने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया. उन्होंने India की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाया. समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण भाव देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर नमन किया. रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. महारानी अहिल्याबाई जी ने न्याय, सुशासन और लोकसेवा को अपने शासन का मूल मंत्र बनाकर जनकल्याण का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया.

रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा कि देश के अनेक तीर्थस्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण के माध्यम से उन्होंने India की सनातन चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की. देश और समाज के प्रति उनका सेवा भाव और राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहिल्याबाई होलकर की जयंकी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि होलकर वंश की अहिल्यादेवी होलकर ने एक दार्शनिक रानी और एक गौरवशाली शासिका के रूप में जीवन व्यतीत किया. उन्होंने वास्तव में एक उदार दानदाता, कुशल, धर्मपरायण और दक्ष प्रशासक जैसे अनेक विशेषणों को चरितार्थ किया. आज, उनकी जयंती के अवसर पर, हम उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि लोककल्याण, नारी सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. उन्होंने लिखा कि देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है. जनसेवा और धर्म-संस्कृति के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

एसडी/एएस