बिहार : भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन राय समेत कई नेता, संजय सरावगी बोले-विपक्ष में भगदड़ के हालात

Patna, 27 जुलाई . बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में Monday को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न Political दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई.

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और Chief Minister सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है. भाजपा में शामिल होने वालों में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय, कांग्रेस के पूर्व सुरसंड विधानसभा प्रत्याशी एवं सीतामढ़ी के पूर्व लोक अभियोजक विमल शुक्ला, औराई प्रमुख साकेत सुमन, रूनी सैदपुर से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मोनी गुप्ता, गया के वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गिरी तथा Patna उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विकास एन. भारती प्रमुख रहे.

इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए पार्टी की सदस्यता ली. समारोह में कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा तथा पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा. पार्टी के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने Sunday को राजद से इस्तीफा दे दिया था. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, केंद्र में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और बिहार में Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली Government के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों में कार्यकर्ताओं को घुटन महसूस हो रही है और इसी वजह से वे भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए सदस्यों के अनुभव तथा जनाधार से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. समारोह में बिहार Government के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, रत्नेश कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

एमएनपी/पीएम