भजनलाल शर्मा, केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी अक्षय ऊर्जा दिवस की शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

New Delhi, 20 अगस्त . राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस हमें प्रकृति के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देता है. आइए इस अवसर पर स्वच्छ, सुरक्षित और सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लें.”

Rajasthan Government की ओर से social media पर लिखा गया, “अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. Rajasthan 50,000 मेगावाट से अधिक की अक्षय ऊर्जा क्षमता के साथ देश में दूसरे स्थान पर है. आइए, स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर स्वच्छ, हरित एवं सशक्त Rajasthan के निर्माण में सहभागी बनें.”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पर लिखा, “सूर्य की शक्ति, स्वच्छ ऊर्जा का आधार, हरित भविष्य की ओर बढ़ता भारत. ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ पर आइए, प्राकृतिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लें.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हरित ऊर्जा, हरित भविष्य. समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” उन्होंने लिखा, Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में India स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.

केशव मौर्य ने लिखा, “आइए, अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर India के निर्माण में सहभागी बनें.”

बिहार भाजपा की ओर से social media पर लिखा गया, “आइए, अक्षय ऊर्जा दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि देश का वातावरण प्रदूषण रहित बनाएंगे एवं ऊर्जा के अक्षय स्रोतों का उपयोग करेंगे.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने के साथ-साथ ऊर्जा के अक्षय स्रोतों के अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देंगे. स्वच्छ पर्यावरण और सतत ऊर्जा ही विकसित एवं समृद्ध India की आधारशिला है.”

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हरित ऊर्जा, हरित भविष्य! समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को अक्षय ऊर्जा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में India स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है. सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है.”

लाल सिंह आर्य ने आगे लिखा, “आइए, अक्षय ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर India के निर्माण में सहभागी बनें.”

एसडी/