राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में अधिक सशक्त हुईं पंचायतें

New Delhi, 24 अप्रैल . देशभर में Friday को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. शाह ने कहा कि मोदी Government में पंचायतें और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान दे रही हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. India की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक ‘पंचायत व्यवस्था’ हमारे लोकतंत्र की मजबूत इकाई है. ग्रामीण विकास, शासन-प्रशासन, सामाजिक न्याय, आपदा प्रबंधन से लेकर सांस्कृतिक संरक्षण तक अहम भूमिका निभाने वाली पंचायतें मोदी Government में और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान दे रही हैं.”

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “आत्मनिर्भर India के सपने को पूरा करने के लिए पंचायतें सशक्त और विकसित होना जरूरी है. ग्रामीण विकास व राष्ट्र के उत्थान में पंचायती राज व्यवस्था का अहम योगदान है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हमारी Government हर संभव प्रयास कर रही है.”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “पंचायती राज व्यवस्था जनभागीदारी की वह सशक्त धारा है, जो लोकतंत्र को सींचती है. गांव की चौपाल से लेकर विकास के बड़े संकल्प तक, हर निर्णय में जनता की सहभागिता ही असली लोकतंत्र है.”

शिवराज सिंह चौहान ने आह्वान किया कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपनी पंचायत को स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. साथ ही, गांवों को समृद्ध व India को विकसित बनाएंगे.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “पंचायती राज व्यवस्था India की लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने का माध्यम है. आइए, हम सब मिलकर ‘ग्राम स्वराज’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा समृद्ध व आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण का संकल्प लें, तभी ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का स्वप्न साकार होगा.”

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने पोस्ट किया, “ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं. स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी व आत्मनिर्भर India के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा, “आइए, इस अवसर पर हम अपनी पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल बनाने का संकल्प लें, ताकि ग्रामीण India के विकास से स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण हो सके.”

डीसीएच/